अन्नपूर्णा माता मंदिर,राजसमन्द

 राजसमन्द शहर और राजसमन्द जिला अपने अंदर इतिहास की अथाह धरोहरों और कहानियों को समेटे हुए है। यहां की विरासतें हमे आज भी उस वक़्त की गाथाओं को याद दिलाती है।

ऐसा ही एक स्थान है रूठी रानी का महल, जहां राजसमन्द शहर में NH-8 के पास से तकरीबन 1.5 किमी के सड़क मार्ग के जरिये सीधी चढ़ाई चढ़ कर जाया जा सकता है। सैंकड़ों वर्षों पूर्व की यह इमारत बेहद खुर्द बुर्द हालात में हो गई थी जिसका नवीनीकरण कर इसे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाया गया है, अब इसे देखकर किसी महल की अपेक्षा होटल होने का भ्रम हो उठता है।

इसमें 10 रुपये का प्रवेश शुल्क देकर आप राजसमन्द और राजस्थान के पर्यावरण पारिस्तिथिकी को समझ सकते हैं। यहां वन्यजीवों के 3D मॉडल के जरिये उपयोगी जानकारी दी गई है।

साथ ही भवन को रंगीन चित्रकारी के माध्यम से बेहद खूबसूरत बनाया गया है, भवन के बाहर ही जिप लाइन के जरिये आप एडवेंचर स्पोर्ट का भी आनन्द ले सकते हैं। इस महल के पास ही कैफे आदि मूलभूत सुविधाओं का निर्माण करवाया गया है जिससे पर्यटकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

महल के एक ओर देखने पर जहां मार्बल के पहाड़ दिखाई पड़ते हैं जहां से सफेद मार्बल निकाला जाता है, तो वहीं दूसरी ओर खूबसूरत राजसमन्द झील बेहद नयनाभिराम दृश्य लिए हुए है। NH-8 के करीब स्थित होने से ये पर्यटकों के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल है, यहां प्रतिदिन नगरवासी भी मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए आते हैं और कुछ समय सुकून भरे माहौल में बिताते हैं।

पहले यहां पैदल ही आना पड़ता था लेकिन अब सड़क बन जाने से यह स्थान की सबकी पहुंच के दायरे में आ गया है।

Source : रतन बागवान


रूठी रानी का महल, राजसमन्द
रूठी रानी का महल
रूठी रानी का महल, राजसमन्द
रूठी रानी का महल, राजसमन्द
रूठी रानी का महल

https://www.youtube.com/watch?v=e2EpkfAn_Dc
https://www.youtube.com/watch?v=_wR3NnXt5uk
https://www.youtube.com/watch?v=Qqu_zC8ifu8 






Comments